दिल्ली
शुक्रवार को कांग्रेस ऑफिस में एकत्र हुए सचिन पायलट के समर्थकों ने पायलट को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग की। समर्थकों ने कहा कि सचिन पायलट देश के भविष्य हैं, उन्हें कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन अभी जारी है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर ने अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन किया है।
पायलट को बताया देश का भविष्य
सचिन पायलट जिंदाबाद! जैसे नारे लगाते हुए समर्थकों ने कहा, सचिन पायलट युवा नेता हैं, देश का युवा उन्हें अपना नेता मानते हैं। समर्थकों ने यहां तक नारे लगाए कि सचिन पायलट को देश में कांग्रेस का नेतृत्व करना चाहिए। ये सभी घटनाएं ऐसे मौके पर हो रही हैं जब कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव और राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा? ये सबसे बड़े सवाल उभरकर सामने आए हैं।
सचिन पायलट को संघर्ष करने के लिए भी कहा
सचिन पायलट समर्थकों ने नारा लगाते हुए उन्हें संघर्ष करने के लिए भी कहा और यह भी कहा कि,”सचिन पायलट तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं।” राजस्थान से आए कांग्रेस नेताओं ने सचिन पायलट के समर्थन में नारेबाजी कर मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। बता दें कि राजस्थान के पूर्व उप-मु्ख्यमंत्री सचिन पायलट कल कांग्रेस की अंतरिम अध्यत्र सोनिया गांधी से मिलने के लिए दिल्ली आए हुए थे।