Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सबा करीम ने कहा- कोहली के अचानक इस्तीफे से BCCI के पास कप्तान के लिए सिर्फ एक विकल्प था

नई दिल्ली

विराट कोहली पिछले कुछ महीनों में अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा अपने पद के लिए चर्चा में बने रहे हैं। भारत के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने के बाद कोहली बतौर बल्लेबाज टीम से जुड़े हुए हैं। विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के मामले पर बोलते हुए पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सबा करीम ने बताया कि कैसे कोहली की वजह से बीसीसीआई को अहम कदम उठाने पड़े। 

पिछले सप्ताह बीसीसीआई ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टेस्ट और टी20 टीम का ऐलान किया। विराट के टेस्ट कप्तान के पद से हटने के बाद रोहित को इस सीरीज के साथ नया कप्तान चुना गया। 

एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में करीम ने कहा कि यह फैसला लेने के अलावा कोई चारा नहीं था।
सबा करीम ने कहा, “विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी से अचानक इस्तीफे के बाद बीसीसीआई को स्प्लिट कप्तानी के प्लान को बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। कोहली से लाल गेंद की कप्तानी छोड़ने की उम्मीद नहीं थी और उनके इस्तीफे के कारण, भारत को रोहित शर्मा को सभी प्रारूपों में कप्तान बनाना पड़ा।”