Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सरकारी अस्पतालों में अब 15 सौ तरह की मिलेगी फ्री दवाइयां

मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना में दवाइयोंं की संख्या बढ़ी, सर्जरी का सामान भी मिलेगी नि:शुल्क
श्रीगंगानगर।
मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में मिलने वाली नि:शुल्क दवाइयों का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इस योजना में वर्तमान करीब 750 तरह की दवाईयां मिल रही है। इन दवाइयों की संख्या को बढ़ाकर 1500 किया जा रहा है। इसी माह के अंत तक यह सभी तरह की दवाइयां सरकारी अस्पतालों मेंं पहुंच जाने की संम्भावना है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में करीब 750 तरह की दवाईयां मिल रही है, लेकिन केन्सर, कोरोना सहित कई गंभीर बीमारियों की दवाईयां नहीं मिलने के कारण मरीजों को प्राइवेट मेडीकल स्टोर से दवाईयां महंगें रेट में खरीद करनी पड़ रही है। इसकी लोग इसकी पोर्टल व स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत करते है। जिला अस्पताल के डीसी डॉ. प्रेम बजाज ने बताया कि नि:शुल्क योजना के तहत करीब 825 तरह की और दवाइयां की आएगी। इनमें बीपी, शुगर आदि रोगों की उच्च क्वालिटी की दवाइयां है। डाइलिसस वालों को भी काफी मंहगा इजेंक्शन के आलावा कुछ सर्जिकल का सामान भी शामिल है। यह दवाइयां मिल जाने के बाद किसी भी रोगी को बाहर दवाइयां नहीं खरीदनी पड़गी। दवाइयां मंगवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।