जयपुर
राजस्थान में शीतलहर के साथ गलन भरी सर्दी का दौर रविवार को भी जारी रहा। कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण गत दिनों से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में अलसुबह कोहरे के वजह से वाहन चालकों को परेशानी हुई। हालांकि, बाद में दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग केंद्र जयपुर के अनुसार अगले 2-3 दिन तामपान में उतार-चढ़ाव का क्रम देखने को मिलेगा। राज्य में फिलहाल शीतलहर से राहत नहीं मिलेगी। क्योंकि हिमाचल और कश्मीर में बर्फभारी का असर राज्य में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में 2 से 3 दिन के लिए कई जगह पर कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया है।