नई दिल्ली
बॉलीवुड स्टार्स की दोस्ती जितनी मशहूर है, उससे ज्यादा इनकी दुश्मनी सुर्खियों में रही है। कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनके बीच ऐसी दुश्मनी हुई कि इन्होंने एक दूसरे की शक्ल देखने से भी मना कर दिया। इस लिस्ट में ऐसे स्टार्स भी शामिल हैं, जिन्होंने पहले फिल्म में साथ काम किया और फिर उनके बीच किसी वजह को लेकर झगड़ा हो गया। इस लिस्ट में बी-टाउन के कई बड़े सेलेब्स के नाम शुमार है, तो चलिए आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिनके बीच पहले दोस्ती हुई फिर दुश्मनी हुई और अब फिर से सबकुछ नॉर्मल हो गया।
दिलीप कुमार-राज कपूर
महबूब खान फिल्म अंदाज की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म राज कपूर, दिलीप कुमार और नरगिस को कास्ट किया गया था। फिल्म लव ट्रिएंगल पर थी। इस फिल्म के एक सीन में राज कपूर को दिलीप कुमार को रैकेट से हल्का सा मारना था। लेकिन राज कपूर ने दिलीप साहब को इतनी तेज मारा कि उनके शरीर पर नील के निशान पड़ गए। उस वक्त तो दिलीप कुमार कुछ नहीं बोले लेकिन फिर दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं रहा। इसके बाद दोनों ने कभी साथ काम नहीं किया।
श्रीदेवी-जयाप्रदा
श्रीदेवी और जयाप्रदा की दुश्मनी भी सुर्खियों में रही। दोनों ही अपने जमाने की टॉप अभिनेत्रियां रही हैं। फिल्म नगीना में लीड एक्ट्रेस का रोल श्रीदेवी से जया प्रदा को ऑफर हुआ था लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। फिल्म रिलीज होते ही हिट हो गई। बस इस बात पर जयाप्रदा फिल्म के मेकर्स और श्रीदेवी से नाराज हो गईं। ये नाराजगी दुश्मनी में तब्दील हो गई थी।