Sunday, October 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में 100 डिग्गियों का निर्माण होगा

श्रीगंगानगर (वार्ता)। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में स्वच्छ पेयजल के लिए जन जागरण अभियान चला रहे सुंबल ट्रस्ट द्वारा बरसाती सीजन से पहले वर्षा जल संग्रहण के लिए 100 डिग्गियों का निर्माण करवाएगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष कृष्ण सहारण (मदेरां) ने आज यहां बताया कि पहले चरण में ट्रस्ट द्वारा सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में डिग्गियां बनाई जाएंगी। एक डिग्गी के निर्माण पर 50 से 60 हजार रुपए रुपए की लागत आती है। कुल 100 डिग्गियों के निर्माण पर 50 से 60 लाख की लागत आएगी, जो सुंबल ट्रस्ट द्वारा वहन की जाएगी। सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत समिति सादुलशहर के अधीन 32 और श्रीगंगानगर पंचायत समिति के अधीन 29 ग्राम पंचायतें हैं। कुछ ग्राम पंचायतें बड़ी हैं, जबकि इसी विधानसभा क्षेत्र में लालगढ़ जाटान नगरपालिका क्षेत्र भी है।
उन्होंने बताया कि जहां जरूरत होगी वहां दो या तीन डिग्गियां बनाई जाएंगी। यह डिग्गियां गुरुद्वारो, मंदिरों और धर्मशालाओं जैसे स्थानों पर बनाई जाएंगी, ताकि उनकी उचित देखभाल भी हो सके। प्रत्येक पक्की डिग्गी 11 फुट डायमीटर की और 11 फुट गहरी होगी। डिग्गी को पाइप द्वारा उक्त भवनों की छतों से जोड़ा जाएगा,जिससे कि बरसाती पानी डिग्गी में एकत्रित हो सके।