नई दिल्ली
ईज़ी ट्रिप के शेयरों (Easy Trip share price) में पिछले हफ्ते शानदार तेजी देखी गई थी। पिछले पांच कारोबारी सत्र में ईजी ट्रिप के स्टाॅक में 6.13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इस बीच, ब्रोकरेज हाउस इस शेयर पर बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, यह मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger stock) ₹310 से ₹315 के स्तर पर ब्रेकआउट दे सकता है। बता दें कि कंपनी के शेयर शुक्रवार को एनएसई पर 286.50 रुपये पर बंद हुए हैं।