नई दिल्ली
कॉमेडियन कीकू शरदा और कृष्णा अभिषेक सिडनी में मजे कर रहे हैं। इसकी झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। कीकू शारदा ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह कृष्णा अभिषेक के साथ कार में बैठे सुपरहिट सॉन्ग जलेबी बेबी पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
कीकू शारदा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। कार में बैठे कीकू सिडनी की सड़कों पर कृष्णा अभिषेक के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। कीकू शारदा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा डांस भी कर लेते हो , दूसरे ने लिखा कपिल शर्मा कहां हैं? कृष्णा और कीकू शारदा का डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है। कृष्णा के डांस मूव्स देख कर आप भी झूमने पर मजबूर हो जाएंगे।
कपिल शर्मा , कॉमेडियन कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक इन दिनों ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर गए हैं। हाल में कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें कृष्णा अभिषेक और कपिल साथ में मसाज करवाते दिख रहे हैं। जिसे कपिल ने कैप्शन दिया – मुफ्त का मसाज। वीडियो में कृष्णा और कपिल शर्मा मस्ती करते नजर आ रहे हैं।