Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘सीएम पद के लिए सचिन पायलट उपयुक्त ‘, फिर बोले- SC आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ीलाल बैरवा

जयपुर

राजस्थान एससी आयोग के अध्यक्ष और गहलोत समर्थक विधायक खिलाड़ी लाल बैरवा ने एक बार फिर कहा कि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। सीएम अशोक गहलोत की दिल्ली में डिमांड बढ़ रही है। जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत सर्वमान्य नेता है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हाल ही में खिलाड़ी लाल बैरवा ने कहा था कि सीएम गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए और सचिन पायलट को राज्य का मुख्यमंत्री बनना चाहिए। यदि ऐसा होता है कि राजस्थान में सरकार को रिपीट होगी। 

बैरवा बोले- गहलोत की दिल्ली में डिमांड

विधायक बैरवा ने सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर में सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीए गहलोत लंबी पारी खेल चुके हैं। तीन बार मुख्यमंत्री बन गए। केंद्र में मंत्री रह लिए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बन गए। अब सीएम गहलोत को राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय रहना चाहिए। अब लगातार दिल्ली में डिमांड बढ़ रही है। बैरवा ने अशोक गहलोत को सर्वमान्य नेता मानते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए सचिन पायलट को ही उपयुक्त बताया है। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर में आकर कांग्रेस के किसी नेता ने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनाने की पैरवी की है। इससे पहले भी बैरवा खुलेआम सचिन पायलट को सीएम बनाने की पैरवी कर चुके हैं। जिस पर सहकारिता मंत्री उदयलाला आंजना पलटवार किया था। मंत्री आंजना ने कहा कि खिलाड़ी लाल बैरवा को बंद कमरे में बात कहनी चाहिए थी।