नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 14 फरवरी से हफ्ते में दो दिन (बुधवार और गुरुवार) को फिजिकल हियरिंग शुरू करने का फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने यह फैसला राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के गिरते मामलों के बाद लिया है। सुप्रीम कोर्ट सेक्रेटरी जनरल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि फिजिकल हियरिंग का निर्णय भारत के मुख्य न्यायाधीश द्वारा जजों की समिति के परामर्स से लिया गया है।