Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारु असोपा के रिश्ते में दरार? इस वजह से लग रहीं अटकलें

मुंबई

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारु असोपा कुछ महीने पहले पैरेंट्स बने हैं। न्यूबॉर्न बेबी के साथ दोनों की कई तस्वीरें सामने आई थीं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है राजीव और चारु के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसकी वजह यह है कि दोनों साथ में नहीं रह रहे हैं। चारु अपने मायके में हैं। ऐसे में राजीव अपनी बेटी को मिस कर रहे हैं। चारु कुछ दिन पहले अपने मायके गई हैं। वह इस वक्त राजस्थान के बीकानेर में हैं। राजीव ने बताया कि ज्यादा ट्रैवल करना उनकी बेटी के लिए सुरक्षित नहीं है।