नई दिल्ली
हांगकांग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली के बल्ले से जमकर छक्के निकले। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी निभाई और टीम को 192 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। इस मैच के बाद बीसीसीआई टीवी पर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली की बातचीत पोस्ट की गई है। पहले विराट ने सूर्या का इंटरव्यू लिया और फिर खुद भी किंग कोहली से सवाल किया।
सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली से पूछाः मुझे आपके साथ बैटिंग करना बहुत अच्छा लगता है, विकेट को देखते हुए, जो बल्लेबाजी के लिए बहुत आसान नहीं था, आप जब बैटिंग के लिए गए, तो आपका क्या अप्रोच था?