Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप बीते सप्ताह 3.33 लाख करोड़ रुपये घटा

नई दिल्ली

 सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (Market cap) में बीते सप्ताह 3,33,307.62 करोड़ रुपये की जोरदार गिरावट दर्ज हुई। वहीं, शेयर बाजारों में भारी नुकसान के बीच फरवरी में बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सात माह के निचले स्तर पर आ गया है।
फरवरी, 2022 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 2,49,97,053.39 करोड़ रुपये रह गया। इससे पहले जुलाई, 2021 में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,35,49,748.9 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आया था। जनवरी में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,64,41,207.18 करोड़ रुपये था।

रिलायंस समेत ये कंपनियां नुकसान में
बीते सप्ताह सोमवार को बाजार पूंजीकरण 2,57,39,712.95 करोड़ रुपये था। बृहस्पतिवार को यह 2,42,24,179.79 करोड़ रुपये के निचले स्तर पर आ गया। उसी दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 94,828.02 करोड़ रुपये घटकर 15,45,044.14 करोड़ रुपये रह गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के बाजार मूल्यांकन में 1,01,760.91 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 13,01,955.11 करोड़ रुपये पर आ गया। एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 31,597.65 करोड़ रुपये टूटकर 8,06,931.95 करोड़ रुपये रह गया।