Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोनम कपूर और आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर में हुई चोरी, करोड़ों का कैश और गहने ले गए चोर

मुंबई

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा के दिल्ली वाले घर से करोड़ों रुपये के गहने और नकदी चोरी की घटना सामने आई है। चोरी की घटना के एक माह बाद पुरानी है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। वहीं सोनम कपूर की दादी सास सरला आहूजा ने घर में चोरी होने की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। तुगलक रोड पुलिस थाने ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

नई दिल्ली जिले की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने शनिवार को बताया कि 23.02.22 को चोरी की शिकायत की गई थी। उन्होंने शिकायत में बताया कि 2.4 करोड़ मूल्य की कुछ नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं। उन्होंने इसे 11.02.22 को देखा था, लेकिन 23.02.22 को शिकायत की थी। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुगलक रोड थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि सोनम और आनंद के दिल्ली वाले घर में यह चोरी इस साल फरवरी के महीने में हुई थी। दिल्ली वाले घर में सोनम की दादी सास सरला आहूजा अपने बेटे और बहू के साथ रहती हैं। घर में करीब 35 नौकर हैं जो घर का सारा काम करते हैं। पुलिस अब इन सभी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल सोनम कपूर और आनंद आहूजा इस वक्त मुंबई में हैं।