नई दिल्ली
सीबीआई ने भाजपा नेता सोनाली फोगाट की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मौत की जांच अपने हाथ में ले ली है। जांच एजेंसी की टीम शुक्रवार की दिल्ली से गोवा सीबीआई के ऑफिस पहुंची। वहीं, उज्बेकिस्तान के समरकंद में SCO शिखर सम्मेलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘SCO के सदस्य देश, वैश्विक गिनती में लगभग 30 प्रतिशत का योगदान देते हैं और विश्व की 40 प्रतिशत जनता भी SCO देशों में निवास करती है। भारत SCO सदस्यों के बीच अधिक सहयोग और आपसी विश्वास का समर्थन करता है।’