Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोनू सूद ने रोड एक्सिडेंट में घायल हुए शख्स की बचाई जान, खुद अस्पताल पहुंचाकर करवाया इलाज

नई दिल्ली

एक्टर सोनू सूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इस वीडियो को लेकर वह खबरों में छा गए हैं। दरअसल, इस वायरल वीडियो में सोनू सूद एक सड़क दुर्घटना में एक घायल हुए एक युवक की मदद करने खुद आगे आए और उसे गोद में उठाकर अस्पताल पहुंचाते हुए दिख रहे हैं। इस नेक काम को कर एक्टर ने एक बार फिर से इंसानियत की एक और मिसाल कायम की, जिसके लिए देशभर से लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो सोमवार है और यह घटना पंजाब के मोगा का है।