Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सोना 911 तो 1997 रुपये सस्ती हुई चांदी

नई दिल्ली

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज सोने-चांदी के रेट में बंपर गिरावट देखने को मिल रहा है। सोना अपने ऑल टाइम हाई से केवल 3896 रुपये प्रति 10 ग्राम ही सस्ता रह गया है। जबकि, चांदी दो साल पहले के अपने उच्चतम रेट से 7163 रुपये किलो सस्ती है।

आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में भी 24 कैरेट शुद्ध सोना 911 रुपये सस्ता होकर 52230 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला, जबकि चांदी के रेट में 1997 रुपये सस्ती होकर 68873 रुपये पर खुली। 

इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्ध सोना  52230 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट से खुला । इस पर 3 फीसद जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 53796 रुपये बैठ रही है। वहीं चांदी पर जीएसटी जोड़ने के बाद यह 70902 रुपये प्रति किलो मिलेगी।