नई दिल्ली
सर्राफा बजारों में सोने-चांदी के रेट में बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी गुरुवार को सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 511 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 49968 रुपये पर खुला । इस पर जीएसटी जोड़ लिया जाय तो यह करीब 51500 रुपये बैठ रहा है। वहीं, चांदी 166 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ 63400 रुपये पर पहुंच गई है।
जीसटी के बाद जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से: आज 22 कैरेट सोने का भाव 45771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जीएसटी के साथ यह 47144 रुपये पर पड़ेगा। इससे बने जेवरों पर मेकिंग चार्ज और ज्वैलर्स का मुनाफा अलग से है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 37767 रुपये है। 3 फीसद जीएसटी के साथ यह 38600 रुपये प्रति 10 ग्राम का पड़ेगा। जबकि, अब 14 कैरेट सोने का भाव 29231 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी के साथ यह 30107 रुपये प्रति 10 ग्राम पड़ेगा। अगर 23 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज यह 49768 रपुये प्रति 10 ग्राम की दर से खुला। इस पर भी 3 फीसद जीएसटी अलग से लगेगा।