नई दिल्ली
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 का 25वां मैच ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया, इस मैच में स्टंप्स के ऊपर गिल्लियां नजर नहीं आईं। मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया, जहां काफी तेज हवा चल रही थी। बारिश के चलते मैच देरी से शुरू हुआ और इसे 43-43 ओवर का कर दिया गया। मैच का पहला ओवर ऑस्ट्रेलिया की मेगन स्कूट फेंकने आईं और उनकी बॉलिंग से पहले स्टंप्स से गिल्लियां नीचे गिर गईं। दरअसल हवा इतनी तेज थी कि स्टंप्स पर गिल्लियां रुक ही नहीं पा रही थीं।
इसी वजह से इस मैच में ज्यादातर समय स्टंप्स पर गिल्लियां नजर ही नहीं आईं। आईसीसी पर इस मैच के जो वीडियो शेयर किए गए हैं, उनमें आप देख सकते हैं कि स्टंप्स पर गिल्लियां नहीं रखी हुई हैं। वेलिंगटन में हवा इतनी तेज चल रही थी कि खिलाड़ी भी ठंड में कांपती नजर आईं।