हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश)। इलाके की प्रतिष्ठित बीज कम्पनी स्टार एग्रीसीड्स के रीसर्च एंड डेवलपमेंट फार्म संगरिया पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों ने हर्षोल्लास से भाग लिया। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से करीब 90 डीलर और वितरक ने प्रक्षेत्र फार्म का भ्रमण किया। उन्होंने फार्म को अच्छे से देखा और सभी लोगों ने बीज बनाने की विधि को देखा और जाना और साथ-साथ किसानों के क्षेत्र में आने वाले समस्याओ को भी जाना और साथ ही किसानों की मांग के अनुसार कम पानी में तैयार होने वाली बीजों को भी लोगों ने खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही राजस्थान के रायसिंहपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और नजदीकी से लगभग 490 किसानों ने भी फार्म का भ्रमण किया। उन सभी लोगों ने बीज बनाने से लेकर मार्किट में जाने तक की प्रक्रिया को देखा और समझा। साथ ही किसान के क्षेत्र में होनी वाली समस्याओं को लेकर अपने प्रस्ताव को सामने रखा व उनका निदान जाना। सभी फसलों के बुवाई से लेकर कटाई तक की जानकारी को प्राप्त किया।