Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हत्या, महिला उत्पीड़न जैसे कई गंभीर अपराध वाले हैं चर्चित उम्मीदवार, रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम पार्टियों ने कमर कस ली है। सभी दल इस चुनाव में अपनी जीत का दावा कर रही हैं। भाजपा इस बार 300 बार तो सपा एक बार फिर सत्ता वापसी का ख्वाब देख रही है। प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होना है। एडीआर की रिपोर्ट कहती है कि पहले चरण जिन उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा है उसमें से 25 फीसदी के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रदेश में पहले दौर के चुनाव में 623 उम्मीदवार मैदान में हैं। एडीआर ने इन उम्मीदवारों पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट में 623 में से 615 आवेदकों के हलफनामों की जांच की गई। ये उम्मीदवार 58 अलग-अलग जिलों में चुनाव लड़ रहे हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 156 उम्मीदवारों या कुल के 25% ने अपने खिलाफ आपराधिक आरोप दायर किए हैं।