अलवर (वार्ता). राजस्थान में अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशो ने भवन निर्माण ठेकेदार के मकान से ढाई लाख रूपए की नकदी एवं जैवरात लूट कर फरार हो गये।
पुलिस के अनुसार बगड़ तिराया निवासी सुभाष चन्द गोयल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका घर पुलिस चौकी के समीप है। बीती रात 10 – 12 बजे करीब 12 हथियारबंद बदमाश सीढी लगाकर मकान मे घुस आये और पति पत्नि के साथ मारपीट की और मकान मे तलाशी कर घर मे रखे ढाई लाख रुपए नगद, दो तोला सोना एवं जैवरात चोरी कर फरार हो गये। वारदात सी सी टी वी कैमरे मे कैद हो गई।
घटना की सूचना उधोग नगर थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर उधोग नगर थानाधिकारी लक्ष्मीनारायण सैनी मय जाप्ते घटना स्थल पर पहुँचकर जायजा लिया। मौके वारदात के सी सी टी वी फुटेज खँगाले गये। पुलिस सभी एँगिलो से जाँच मे जुटी हुई है।