Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हमारे पास तो कोयले की कमी नहीं, हर यूनिट चालू; दिल्ली सरकार के पैनिक बटन पर NTPC

नई दिल्ली

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की ओर से कोयले की कमी को लेकर किए गए दावे पर अब नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन (NTPC) का बयान सामने आया है। एनटीपीसी ने शुक्रवार को कहा है कि उसके पास तो कोयले की कमी नहीं है। उसकी हर यूनिट चल रही है। एनटीपीसी ने कहा कि दादरी सेकेंड और ऊंचाहार बिजली संयंत्र पूरी क्षमता के साथ चल रहे हैं। 

एनटीपीसी ने एक बयान में कहा कि वर्तमान ने ऊंचाहार और दादरी स्टेशन ग्रिड 100 फीसदी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। ऊंचाहार यूनिट-1 को छोड़कर ऊंचाहार और दादरी की सभी इकाइयां फुल लोड पर चल रही हैं। दादरी की सभी छह यूनिट और ऊंचाहार की पांच यूनिट पूरी क्षमता के साथ चल रही हैं और नियमित कोयला आपूर्ति भी मिल रही है। 

केंद्र से पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने का अनरोध

एनटीपीसी ने कहा कि फिलहाल दोनों पॉवर प्लांटों में से ऊंचाहार में 140000 मीट्रिक टन और दादरी में 95000 मीट्रिक टन कोयले की आपूर्ति पाइपलाइन में हैं। दिल्ली सरकार ने गुरुवार को कहा कि जिन पांच स्टेशनों से उसे बिजली मिलती है, उनमें से दो पर एक या दो दिन का ही कोयला बचा हुआ है। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से पर्याप्त कोयला स्टॉक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। भीषण गर्मी की वजह से राजधानी दिल्ली में बिजली की मांग अप्रैल महीने में पहली बार 6000 मेगावाट प्रतिदिन के स्तर को पार कर गई है।