मिस यूनिवर्स हरनाज संधू इस वक्त भारत में हैं और कई इवेंट्स में हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में हरनाज ने फैशन शो में रैम्प वॉक किया जहां उनका वजन काफी बढ़ा हुआ दिखा। हरनाज ने अपनी तस्वीर और वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। बीते साल दिसंबर में उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। महज 3 महीने में हरनाज का वजन काफी बढ़ गया। उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देख फैन्स भी हैरान रह गए। अब उन्होंने इस बारे में बताया कि आखिर क्यों अचानक उनका वजन इतना बढ़ गया है।
वजन बढ़ने पर बोलीं हरनाज
हरनाज सीलिएक (celiac) नाम की बीमारी से जूझ रही है। यह खाने में मौजूद ग्लूटन के रिएक्शन से होता है। स्कूल के दिनों में उन्हें बहुत पतली होने की वजह से चिढ़ाया जाता था और अब उन्हें वेट गेन होने की वजह से ट्रोल किया जा रहा है। हरनाज ने कहा, ‘मैं उन लोगों में से जिसे बुली किया गया कि “वह तो बहुत पतली है” और अब बुली किया जा रहा है कि “वह मोटी है।“ किसी को मेरे सीलिएक बीमारी के बारे में नहीं पता। यही वजह है कि मैं गेहूं का आटा और बहुत सी दूसरी चीजें नहीं खा पाती।‘