Thursday, June 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हर्षोल्लास से मनाई गई महावीर जयंती

सीमा सन्देश न्यूज
श्रीगंगानगर।
महावीर जयंती सोमवार को जैन सभा के तत्वावधान में हर्षोल्लास से मनाई गई। शोभा यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों में जैन समाज की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। आचार्य महाश्रमण की विदुषी समणी जयन्तप्रज्ञा एवं समणी सन्मतिप्रज्ञा का सान्निध्य भी रहा। शोभा यात्रा में धर्म ध्वजा के साथ जैन धर्मवालम्बी जयकारे लगा रहे थे। बैण्ड ने मधुर स्वर लहरियां बिखेरी। रास्ते में कई जगह स्वागत हुआ। भगवान का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहा। भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में रविवार रात को भजन संध्या एक शाम भगवान महावीर के नाम हुई। इसमें प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान महावीर के दिए संदेशों को जीवन में अंगीकार करने की जरूरत बताई गई।