Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हवन यज्ञ व भण्डारे का आयोजन

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में मां सरस्वती के तीसरे वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को उमा जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से हवन यज्ञ व भण्डारे का आयोजन किया गया। पंडित राकेश शर्मा के सानिध्य में हवन यज्ञ किया गया। मुख्य यजमान देवीलाल वर्मा, ललित अरोड़ा, राजेश मुंजाल, करतार सिंह, मुकेश शर्मा, दीपक तंवर, अनिल कुमार की ओर से सपरिवार विधिवत पूजा-अर्चना कर शहर की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना को लेकर हवन यज्ञ में आहुति डाली गई। पूर्णाहुति के पश्चात मां सरस्वती को भोग लगाकर कंजक पूजन किया गया। 9 कन्याओं का पूजन कर विद्यालय की छात्राओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर 11 पौधों को रोपण कर छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान पार्षद तरुण विजय, प्रिंसिपल सीमा भल्ला सहित कई गणमान्य नागरिक, ट्रस्ट सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।