Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी राजामौली का धमाका, पहले वीकेंड में ही इतने करोड़ की कर ली कमाई

नई दिल्ली

एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर का बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा हुआ है। फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और अब पहले वीकेंड में ही फिल्म ने धमाकेदार कमाई कर ली है। सिर्फ साउथ ही नहीं बल्कि हिंदी बेल्ट में भी फिल्म का कमाल जारी है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई कर ली है। दरअसल, रविवार को फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ की कमाई की है और इस हिसाब से फिल्म ने हिंदी में पहले वीकेंड में 73 करोड़ की कमाई कर ली है। 

बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक आरआरआर ने रविवार को 30-31 करोड़ तक की कमाई की है। फिल्म की कमाई में रविवार को जबरदस्त उछाल आया है। इस कमाई के साथ फिल्म अब हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी है। सूर्यवंशी की पहले वीकेंड में 77 करोड़ कमाई हुई थी।