Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हिमाचल में पंजाब की कहानी रिपीट होने देगी कांग्रेस? AAP की सक्रियता से बढ़ी मुश्किल

नई दिल्ली

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले कांग्रेस को लेकर यह सवाल उठने लगा है कि क्या यहां भी वह पंजाब की कहानी रिपीट होने देगी। पंजाब में आपसी कलह के चलते कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के मुकाबले करारी हार का सामना करना पड़ा था और पड़ोसी राज्य हिमाचल में भी लीडरशिप को लेकर वह पसोपेश की स्थिति से गुजर रही है। एक तरफ राज्य में आम आदमी पार्टी मजबूती से एंट्री करने की कोशिश में है तो भाजपा पहली बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। ऐसे में कांग्रेस फिलहाल चर्चा से परे है और यही हाल रहा तो वह एक कमजोर प्लेयर साबित हो सकती है।