अभिनेता इशान खट्टर ने बताया है कि वह नॉवल ‘द परफेक्ट कपल’ पर आधारित हॉलीवुड सीरीज़ में काम करेंगे। उन्होंने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया और कैप्शन में लिखा, “नई शुरुआत।” नेटफ्लिक्स की इस आगामी सीरीज़ में ऐक्ट्रेस निकोल किडमैन भी नज़र आएंगी। सिद्धांत चतुर्वेदी, दीया मिर्ज़ा समेत कई फिल्मी हस्तियों ने इशान को बधाई दी है।