नई दिल्ली
बालों की ड्रायनेस और डैमेज को दूर करने के लिए केरोटिन ट्रीटमेंट सबसे बेस्ट ऑप्शन है लेकिन केरोटिन ट्रीटमेंट बहुत ही महंगा होता है और हर बार इसे अफोर्ड कर पाना हर किसी के बस में नहीं होता। ऐसे में अगर आप केरोटिन के गुण बजट कीमत में चाहते हो, तो कोकोनट मिल्क के यूज में केरोटिन स्पा सबसे बेस्ट ऑप्शन है।
कोकोनट मिल्क से करें केरोटिन स्पा
सबसे पहले बालों को माइल्ड शैंपू से धोकर सुखाएं।
-अब कॉटन को कोकोनट मिल्क में डुबोएं।
-इसे स्कैल्प से लेकर पूरे बालों पर लगाएं।
-अब गुनगुने पानी में टॉवल निचोड़कर सिर पर लपेट।
-इसे करीब 5 मिनट तक रहने दें।
-इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।
-बाद में इसे ताजे पानी या माइल्ड शैंपू से धोएं।
कोकोनट मिल्क ऐसे निकालें
-मिक्सी में कद्दूकस किया हुआ नारियल और 1 कप पानी बारीक पीस लें।
-अब साफ और कॉटन में नारियल का पेस्ट डालें।
-कपड़े को जोर से बांधे और एक बाउल में नारियल को निचोड़े।
-इससे आपको गाढ़ा कोकोनट मिल्क मिलेगा। इसे कोकोनट मिल्क का फर्स्ट एक्सट्रैक्ट कहते हैं।
-अब कपड़े में बचे नारियल को दोबारा मिक्सी में डालें। अब इसमें 1 कप पानी डालकर पीस लें।
-मिश्रण दोबारा कपड़े में लपेटे और अलग बाउल में इसका दूध व कोकोनट मिल्क का सेकेंड एक्सट्रेक्ट निकालें।
-आपका फ्रेश होममेड कोकोनट मिल्क तैयार है।
इसे फ्रिज में स्टोर करें।
-इसे आप बालों पर लगाने के साथ कुकिंग के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
10 दिन में एक बार कोकोनट स्पा जरूर करें, इससे आपके बाल सिल्की और सॉफ्ट नजर आएंगे।