नई दिल्ली
साल 2022 का पहला महीना आज खत्म हो रहा है और कल से साल का दूसरा महीना शुरू होने वाला है। यानी कल से फरवरी का महीना शुरू हो रहा है ऐसे में बैंकिंग (Banking) से लेकर एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Booking) समेत कई नियमों में बदलाव होने वाला है जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ने वाला है। आप इन नए नियमों के बारे में जरूर जान लें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है–
चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियम में बदलाव
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ध्यान दें! कल 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस (cheque clearance rule) से जुड़े नियम में बदलाव होने वाला है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 1 फरवरी से चेक पेमेंट के लिए कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। अगर कंफर्मेशन नहीं होता है तो चेक को वापस भी किया जा सकता है। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है-हमारा सुझाव है कि आप सीटीएस क्लीयरिंग के लिए पॉजिटिव पे (Positive pay system) की सुविधा का लाभ लें। बता दें कि यह बदलाव 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए हैं।