नई दिल्ली
सिंधु ट्रेड लिंक्स (Sindhu Trade Links) के शेयर 2 दिन से अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में शुक्रवार को 4.97 फीसदी की तेजी के साथ 132.10 रुपये पर हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 1 साल से भी कम में लोगों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 2,400 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 5.32 रुपये है।
1 लाख रुपये पर 24 लाख रुपये का फायदा
सिंधु ट्रेड लिंक्स (Sindhu Trade Links) के शेयर 23 अप्रैल 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 5.32 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 4 मार्च 2022 को अपर सर्किट के साथ 132.10 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने एक साल से भी कम में 2,480 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 23 अप्रैल 2021 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 24.84 लाख रुपये के करीब होता। यानी, 1 लाख रुपये लगाने वाले व्यक्ति को सीधा 24 लाख के करीब फायदा होता।