Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 पैसे के धांसू स्टॉक ने निवेशकों के 1 लाख को बना दिया 57 करोड़ रुपये, दिया 5 लाख पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न

नई दिल्ली

शेयर बाजार (Stock market) से अगर आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आपमें धैर्य का गुण होना चाहिए। शेयर बाजार के निवेशकों के लिए, ‘खरीदें, होल्ड करें और भूल जाएं’ रणनीति का पालन करने के अलावा अमीर बनने का कोई और शाॅर्ट कट नहीं है। मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट (Warren buffett) ने एक बार कहा था कि अगर कोई निवेशक 10 साल तक स्टॉक नहीं रख सकता है तो उसे 10 मिनट के लिए भी स्टॉक रखने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। जीआरएम ओवरसीज के शेयर (G R M Overseas Ltd) इसका जीता जागता उदाहरण हैं। इस शेयर ने अपने शेयरहोल्डर्स को मैक्सिमम 571,850 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न (Stock return) दिया है।