Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

13 फरवरी से शुरू होगी रणजी ट्रॉफी, BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कर दिया कन्फर्म 

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रणजी ट्रॉफी 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया गया था और इस बार इसे 13 जनवरी से शुरू करने की योजना थी, लेकिन देश में तीसरी लहर को देखते हुए इसे अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। हालांकि अब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खुद बताया है कि रणजी ट्रॉफी 2022 की शुरुआत कब से होगी। बोर्ड प्रमुख के अनुसार, BCCI 13 फरवरी से टूर्नामेंट को शुरू करने का मन बना रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि टूर्नामेंट के फॉर्मेट में कोई बदलाव नहीं होगा। 

गांगुली ने टूर्नामेंट के शुरू होने की तारीख स्पोर्ट्स स्टार से बातचीत में कन्फर्म की। उन्होंने कहा कि सभी टीमों को 5 ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप में 6 टीम होगी। जबकि प्लेट ग्रुप में 8 टीमें होंगी। गांगुली ने कहा, ‘हम मिड- फरवरी से रणजी ट्रॉफी शुरू करने की योजना बना रहे हैं। ये तारीख 13 फरवरी हो सकती है। फिलहाल, जो रणजी ट्रॉफी का फॉर्मेट है, वही रहेगा। टूर्नामेंट दो चरणों में होगा। पहला चरण एक महीने का होगा जो कि IPL 2022 से पहले खेला जाएगा।’