Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1400 से अधिक मतदाता वाले बूथों का होगा पुनर्गठन

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ऐसे बूथ जहां मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक है, उनका चिह्निकरण कर पुनर्गठन किया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग की अध्यक्षता में बीएलओ, सुपरवाइजर और एआरओ की बैठक हुई। उपखण्ड अधिकारी डॉ. अवि गर्ग ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश हैं कि एक बूथ पर अधिकतम 1400 वोट हो सकते हैं। इसी के बाबत बूथों का चिह्निकरण व पुनर्गठन करने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार बुधवार को बीएलओ, सुपरवाइजर और एआरओ की मीटिंग रखी गई। एसडीएम में हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कुल 38 बूथ हैं जहां 1400 से ज्यादा मतदाता हैं। मीटिंग में बीएलओ, सुपरवाइजर और एआरओ को निर्देश दिए गए कि उक्त कुल 38 बूथ जहां 1400 से अधिक वोट हैं उनका पुनर्गठन किया जाए। एक बिल्डिंग में अधिकतम 4 बूथ हो सकते हैं। उसी अनुसार बूथों का पुनर्गठन और चिह्निकरण किया जाए।