बीते 15 दिनों से कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर हर कोई टेंशन में था। इसी बीच उनके फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। कॉमेडियन को आज होश आ गया है। राजू के होश में आने पर उनके खास दोस्त सुनील पाल ने वीडियो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी हैं। वीडियो में सुनील ने बताया की, ‘गुड न्यूज राजू श्रीवास्तव को होश आ गए, मैं कहता था कि चमत्कार होगा, परमात्मा हंसाने वाले को नाराज नहीं कर सकता, उनके परिवार को निराश नहीं कर सकता है, सारे परिवार को, सारे दोस्त यारों को, पूरे संसार को जिस-जिसने दुआएं कि सबको प्यार’। वो आगे कहते हैं कि राजू भाई आप जियो हजारों साल यही दुआ है। ये कहते हुए सुनील काफी खुश नजर आ रहे हैं।