नई दिल्ली
अगर आप किसी क्वालिटी शेयरों में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आप डिजिटल मार्केटिंग कंपनी ब्राइटकॉम ग्रुप (Brightcom Group) पर दांव लगा सकते हैं। दरअसल, ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर सालभर में ही 1,318.06 पर्सेंट से भी अधिक रिटर्न दे चुके हैं। आज सोमवार को भी कंपनी के शेयरों में 4.99% की तेजी है और यह 102.10 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
2 रुपये से बढ़कर 102 रुपये पर पहुंचा शेयर
ब्राइटकॉम ग्रुप के शेयरों (Brightcom Group Ltd stock price) ने पिछले चार साल में 2 रुपये (22 नवंबर 2018 को NSE पर बंद कीमत) से बढ़कर आज 14 मार्च 2022 को 102.10 रुपये पर पहुंच गए। इस दौरान इस स्टॉक ने अपने शेयरहोल्डर्स को 5,005 पर्सेंट का छप्परफाड़ रिटर्न (Penny stock return) दिया है। एक साल पहले की बात करें तो कंपनी के शेयर एनएसई पर 15 मार्च 2021 को महज 7.20 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर थे। इस दौरान इसने अपने निवेशकों को 1,318.06 पर्सेंट का रिटर्न दिया है।