श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। अपने निजी प्रवास पर शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे न्यायाधिपति मनोज गग्र राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर से अधिवक्ताओं ने सर्किट हाउस में मुलाकात की। बार एसोसिएशन अध्यक्ष सीताराम बिश्नोई की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिम मण्डल ने न्यायाधिपति से अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर वार्ता की। इस दौरान पुरानी शुगर के पास बनने वाले न्यायालय परिसर में राजस्व न्यायालयों के अधिवक्ताओं के लिए मूलभूत सुविधाओं सहित 200 चैम्बर और 3 बीघा अतिरिक्त भूमि अधिवक्ताओं को उपलब्ध करवाने की मांग रखी। इसके लिए प्रतिनिधि मण्डल ने एक ज्ञापन भी न्यायाधिपति को सौंपा। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित वरिष्ठ अधिवक्ता नवरंग चौधरी, चरणदास कबोज,जितेन्द्र किनरा, ओम रावल, जसवंत भादू, कुलवंत सिंह,विपिन सिद्ध, राजकुमार जैन, परमजीत कौर मुंजराल, मोनिका नागपाल आदि मौजूद थे।