मुंबई
आईपीएल 2022 का आगाज मुंबई इंडियंस के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। अभी तक सीजन 15 में खेले 5 मुकाबलों में टीम को हार का मुंह ही देखने को मिला है। इस सीजन की पहली जीत को रोहित एंड कंपनी अभी भी तरस रही है। बुधवार रात पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए मुकाबले में फैंस को उम्मीद थी कि इस बार मुंबई जीत का स्वाद चखेगी, मगर टीम और फैंस दोनों के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के इस लचर प्रदर्शन को देखने के बाद कई फैंस ने टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद छोड़ दी है, वहीं कुछ फैंस अभी भी टीम के साथ खड़े हैं।