नई दिल्ली
वसीम जाफर अपने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए काफी मशहूर हो चुके हैं। टीम इंडिया के इस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने पिछले कुछ सालों में ट्विटर की पिच पर अपने ट्वीट्स से खूब छक्के-चौके लगाए हैं और एक बार फिर उन्होंने अपने ट्वीट से फैन्स का दिल जीत लिया है। वसीम जाफर ने ट्वीट में एक मीम शेयर किया है, जिसमें लिखा है 25 दिन में पैसा डबल और इसके साथ ही आईपीएल 2022 के मैचों के लिए फैंटसी XI चुनने की तीन मजेदार टिप्स भी दी हैं।