Saturday, May 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

25 लाख रुपए का इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार

रांची (वार्ता). झारखंड में 25 लाख रुपए का इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को एनआईए ने गिरफ्तार किया है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि दिनेश गोप को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की मदद से भूटान से गिरफ्तार किया है। दिनेश गोप भूटान में अपना भेष बदलकर सरदार के भेष में रह रहा था। इसी दौरान आईबी को मिली सूचना के आधार पर एनआईए ब्रांच रांची की टीम ने कार्रवाई करते हुए दिनेश गोप को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद दिनेश गोप को दिल्ली लाया गया। इसके बाद वहां से रांची लाया जाएगा। दिनेश गोप पर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था। वहीं एनआईए ने उसपर पांच लाख का इनाम घोषित कर रखा था।