नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के एलिमिनेटर मैच के दौरान आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के चलते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को फटकार झेलनी पड़ी है। आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है, हालांकि इसमें यह नहीं बताया गया है कि किस घटना की वजह से उन्हें यह सजा दी गई है।
दरअसल एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायन्ट्स की ओर से आखिरी ओवर फेंकने आवेश खान आए थे, दिनेश कार्तिक इस शॉट पर एक शॉट लगाना चाहते थे, लेकिन वह चूक गए, जिसके बाद वह खुद पर गुस्सा उतारते नजर आए थे। दिनेश कार्तिक गुस्से में काफी तेज चिल्लाए भी थे। ऐसा माना जा रहा है कि इस दौरान उनके मुंह से कुछ अपशब्द निकले, जिसके चलते उन्हें यह सजा दी गई।