नई दिल्ली
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ छोटे शेयरों (Multibagger Penny Stocks) ने बड़ा कमाल दिखाया है। ये स्टॉक निवेशकों के लिए कमाऊ पूत साबित हुए हैं। तगड़ा मुनाफा कमवाने वाले स्टॉक्स की लिस्ट में एक नाम है Brightcom Group का। इस कंपनी के शेयरों ने पिछले एक साल में 2584 फीसद का जबर्दस्त रिटर्न दिए हैं। एक साल पहले ब्राइटकाम ग्रुप के एक शेयर का मूल्य 3.48 रुपये था, जो अब बढ़कर 106 रुपये के आसपास पहुंच गया है।
8 अप्रैल 2021 को एनएसई पर यह स्टॉक 3.91 रुपये पर बंद हुआ था। आज यानी शुक्रवार 8 अप्रैल 2022 को दोपहर तक 106 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। इस अवधि में यह स्टॉक 2584 फीसद उछला है। यानी एक साल पहले जिस निवेशक ने इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होगा और अभी तक इस स्टॉक को होल्ड कर रखा है, उसका एक लाख रुपया अब करीब 27 लाख हो गया है।