नई दिल्ली
पेनी स्टॉक (Penny stocks) में निवेश करना जोखिम भरा माना जाता है, लेकिन रिटर्न देने के मामले में इसका कोई तोड़ नहीं है। यही वजह है कि रिटेल निवेशक संभावित मल्टीबैगर पेनी स्टॉक (Multibagger penny stock) खोजने में व्यस्त हैं। अगर आप भी पेनी स्टॉक में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को सिर्फ 6 महीने में जबरदस्त रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है। हम बात कर रहे हैं, खाद्य तेल बनाने वाली कंपनी- वेजिटेबल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Vegetable Products Ltd) की। इस स्टॉक ने 6 महीने में अपने शरहोल्डर्स को 1,360 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न देकर चौंका दिया है।