Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

30 रुपये से 24,000 के पार पहुंचा यह शेयर

एक सीमेंट स्टॉक ने निवेशकों को ताबड़तोड़ रिटर्न दिया है। यह शेयर श्री सीमेंट (Shree Cement) का है। कंपनी के शेयरों ने पिछले कुछ सालों में इनवेस्टर्स को 81,000 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है। एक समय कंपनी के शेयर 30.30 रुपये के स्तर पर थे, जो कि अब 24,000 रुपये को भी पार कर गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 32,048 रुपये है। वहीं, 52 हफ्ते का लो-लेवल 21,650 रुपये है। 

1 लाख रुपये के बन गए 8 करोड़ रुपये से ज्यादा
श्री सीमेंट (Shree Cement) के शेयर 6 जुलाई 2001 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 30.30 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 4 अप्रैल 2022 को एनएसई में 24,650 रुपये के स्तर पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 81,209 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने 6 जुलाई 2001 को कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते तो मौजूदा समय में यह पैसा 8.1 करोड़ रुपये से कहीं ज्यादा होता।