Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

31 मार्च से पहले निपटा लें यह पांच काम वरना 1 अप्रैल से होंगे परेशान

नई दिल्ली।

31 मार्च न सिर्फ वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होता है बल्कि यह कई वित्तीय कामों की भी डेडलाइन होती है। यदि इन वित्तीय कामों को समय पर पूरा नहीं किया जाता है तो अगले वित्त वर्ष में समस्या हो सकती है। आज हम आपको ऐसे ही पांच कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको 31 मार्च 2022 से पहले किया जाना जरूरी है।

1- विलंबित या संशोधित आईटीआर

यदि आपने अभी तक मूल्यांकन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) नहीं दाखिल नहीं किया है तो यह काम 31 मार्च तक किया जा सकता है। साथ ही इस तारीख तक संशोधित आईटीआर भी दाखिल किया जा सकता है।

2- आधार-पैन लिंक

आधार और पैन नंबर को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है। यदि आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो 31 मार्च से पहले आधार और पेन को लिंक करा सकते हैं। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो पैन नंबर अवैध हो जाएगा।

3- बैंक खाता केवाईसी अपडेट

पहले बैंक खाता केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 थी। कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए आरबीआई के केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया था।