नई दिल्ली
पेनी स्टॉक में निवेश वैसे तो जोखिम भरा होता है लेकिन कंपनी का फंडामेंटल मजबूत हो तो निवेश किया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने महज एक साल में अपने निवेशकों को करोड़पति बनाने का काम किया है। इस शेयर का नाम है- कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Kaiser Corporation)। यह इस साल के संभावित मल्टीबैगर शेयरों (Multibagger stocks) में से एक हैं। कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर (Kaiser Corporation share price) पिछले एक साल में 22,219 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है। इस साल भी यह शेयर अब तक 2,651 पर्सेंट से ज्यादा का रिटर्न (Stock return) दिया है।