-तस्करी में इस्मेमाल कार और 11 लाख 88 हजार रुपए जब्त
श्रीगंगानगर(सीमा संदेश)। जिला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थाें विरूद्ध कार्रवाई करते हुए एक कार सवार व्यक्ति को 40 किलोग्राम पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। एसपी परिस देशमुख के अनुसार जवाहरनगर थाना क्षेत्र की मीरा चौकी प्रभारी रामविलास बिश्नोई की टीम ने कार्रवाई की। इसमें साधुवाली के वार्ड नंबर एक निवासी देवेंद्र उर्फ बिट्टू(25) पुत्र महावीर और पूर्व सरंपच मणी राम की ढाणी के पास चक-4 डी निवासी राजपाल(32) पुत्र हनुमान को 40 किलोग्राम पोस्त डंठल और 11 लाख 88 हजार रुपए व पोस्त तस्करी में तोल के लिए इस्तेमाल कांटा तथा लग्जरी कार सहित गिरफ्तार किया गया। उक्त मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त संबंधी जानकारी जुटाने के लिए आगामी अनुसंधान सदर थानाधिकारी कुलदीप चारण के सुपुर्द किया गया है। अफसरों ने बताया कि आरोपित देवेंद्र उर्फ बिट्टू का पिता महावीर पोस्त तस्कर रह चुका है और करीब एक माह पहले ही ढाई साल के बाद जेल से बाहर आया है। महावीर के जेल जाने के बाद उसके पुत्र देवेंद्र उर्फ बिट्टू ने अपने साथी राजपाल के साथ मिलकर पोस्त का धंधा संभाल लिया।