Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

65 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियां:कर्मचारी चयन बोर्ड में संशोधित कैलेंडर किया जारी

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अगले 9 महीने में करीब 65 हजार पदों पर होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं का संशोधित कैलंडर जारी कर दिया है। अप्रैल से अगले साल फरवरी तक राजस्थान में कुल 16 प्रतियोगी परीक्षाएं होंगी। इसमें प्रदेशभर के 70 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें से तीन भर्ती परीक्षा हो चुकी है। वहीं, 13 भर्ती परीक्षाओं की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
भर्ती परीक्षा का शेड्यूल
9862 पदों पर बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 18 जून
295 पदों पर वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती – 19 जून
1012 पदों पर प्रयोगशाला सहायक भर्ती – 28, 29 और 30 जून
5396 पदों पर ग्राम विकास अधिकारी मुख्य परीक्षा- 9 जुलाई
35 पदों पर हाउसकीपर भर्ती – 9 जुलाई
189 पदों पर कनिष्ठ अभियंता कृषि भर्ती – 10 सितंबर
460 पदों पर पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड एग्जाम – 11 सितंबर
5126 पदों पर शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक ग्रेड थर्ड एग्जाम – 25 सितंबर
87 पदों पर वनपाल भर्ती – 6 नवंबर
1041 पदों पर वनरक्षक भर्ती- 12 एवं 13 नवंबर
उएळ ग्रेजुएशन लेवल की परीक्षा – दिसम्बर
46,500 पदों के लिए रीट भर्ती -जनवरी 2023
सीईटी सीनियर सैकेंडरी लेवल परीक्षा फरवरी 2023
वहीं इस साल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 24 अप्रैल को अढफड भर्ती परीक्षा, 18 से 20 मई तक कनिष्ठ अभियंता सीधी भर्ती परीक्षा और 4 जून को पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। ऐसे में अगले 9 महीने में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 15 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा।
छात्रों की बढ़ती संख्या के बाद किया बदलाव
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने कहा- भर्ती कैलंडर जारी करने के बाद छात्रों की संख्या को देखते हुए भर्ती परीक्षा के समंय और तारीख में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही रीटा और उएळ का भी टाइम टेबल जारी किया गया है। ताकि छात्रों को तैयारी का सही समय मिल सकता है। शर्मा ने कहा कि हमने इससे पहले भी भर्ती कैलंडर जारी किया था। इसके अनुरूप भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में इस बार भी परीक्षा की तारीख के अनुरूप ही निर्धारित वक्त पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर 65 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।