Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

830 रुपये तक जाएगा यह शेयर, राकेश झुनझुनवाला का इस शेयर पर बड़ा दांव

स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस के शेयर 830 रुपये तक जा सकते हैं। विदेशी ब्रोकरेज हाउस CLSA ने स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस का कवरेज शुरू किया है और कंपनी के शेयरों के लिए 830 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। स्टार हेल्थ के शेयर फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 702 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। स्टार हेल्थ में दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला की बड़ी हिस्सेदारी है। 

IPO प्राइस से करीब 22 फीसदी नीचे हैं शेयर
इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में CLSA ने कहा है कि तेजी से बढ़ती इंडस्ट्री में स्टार हेल्थ की मजबूत पोजिशन निश्चित ही इसे रेवेन्यू ग्रोथ और बड़ी बाजार हिस्सेदारी हासिल करने में मदद करेगी। स्टार हेल्थ के शेयर 900 रुपये के IPO प्राइस से करीब 22 फीसदी नीचे हैं। स्टार हेल्थ के शेयर पिछले साल दिसंबर में अपने IPO प्राइस से करीब 6 फीसदी डिस्काउंट के साथ 848.80 रुपये पर लिस्ट हुए थे।